भदोही, मार्च 11 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सांडा गांव के पंचायत भवन पर एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किशोरियों ने भाग लेकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। कैंप में 150 से अधिक महिलाएं और किशोरियों का जांच की गई और स्वस्थ प्रशिक्षण कर नि: शुल्क दवाइयां दी गईं। ज्यादातर महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी तथा कई मरीजों में एलर्जी त्वचा रोग सर्दी खांसी और बुखार जैसी सामान्य समस्याएं पाई गई। जिनका मौके पर इलाज किया गया। ब्लाक के सीएचओ प्रेरणा कुशवाहा ने स्वय गांव में पहुंच कर ग्रामीण महिलाएं और किशोरियों का इलाज किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार उर्फ छोटू, उमाशंकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...