लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- शहर में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली को लेकर नगर पालिका अब सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। लंबे समय से बकाया दबाए बैठे बड़े करदाताओं पर शिकंजा कसते हुए पालिका प्रशासन ने 150 बकायेदारों के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी है। इन पर करीब 55 लाख रुपये का बकाया है। नगर पालिका क्षेत्र के 30 वार्डों में 34 हजार आवास आते हैं। इनमें से कई लोगों पर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की रकम लंबे समय से लंबित थी। पालिका द्वारा कई बार नोटिस और सूचनाएं जारी करने के बावजूद जब बकाया जमा नहीं हुआ, तो नगर पालिका ने आरसी जारी कर दी। अब इन बकायेदारों से वसूली की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन के पास होगी, जो नियमानुसार कार्रवाई कर बकाया राशि की वसूली करेगा। जिसमें बकाया राशि पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा। नगर पालिका के अधि...