हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी। दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से रविवार को अरुणोदय धर्मशाला में निर्धन बच्चों को लेखन सामग्री दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक मोहन सिंह बोरा, संस्थापक सदस्य नवीन लाल वर्मा ने किया। शिविर में लगभग 150 बच्चों को लेखन सामाग्री वितरण की गई। इस दौरान संस्था के संस्थापक स्व. राजेन्द्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान शेखर भट्ट, पंकज पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह क्वीरा, जीवन पन्तौला, धनी नेगी, दीपक मेहरा, सरस्वती आर्या, निलीमा कांडपाल, कमला साह, सविता रावत, सुमन नेगी, सपना पाण्डेय, मोहन चन्द्र पाण्डे, नागेश चन्द्र, कमल जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...