हमीरपुर, जुलाई 5 -- जाको राखे साइयां मार सके न कोई। यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है। हिमाचल प्रदेश में बाप-बेटी बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि 2 साल की बेटी को हल्की चोटें आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में 150 फीट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी दो साल की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुजानपुर इलाके के आंसला गांव में शुक्रवार रात को दोनों एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ता पहाड़ी और फिसलन भरा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें गहरी खाई में पाया गया। इस हादसे में लड़की को कुछ चोटें आई और वह बच गई, लेकिन उसके पिता मनसुख कुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनसुख, उसका दोस्त कंचन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.