गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर क्षेत्र के आदित्यपुरी मोहल्ले में रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई, जिससे करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया। रात करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, मोहद्दीपुर के चार फाटक इलाके में भी रात करीब 12 बजे फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति लगभग एक घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद भी क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- 150 परिवारों को देर रात तक सताती रही बिजली शाहपुर उपखंड के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर ट्रिप हो ग...