150 पदों पर भर्ती को युवाओं के लिए मौका
सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- सीतामढ़ी। जिले के बेरोजगारों के लिए गुरुवार को एक दिवसीय जॉब कैंप लगेगा। इसमें बेरोजगारों को रोजगार पाने का बेहतर अवसर है। यह जॉब कैंप जिला नियोजनालय के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन में लगेगा। कैंप में 150 पदों पर भर्ती होगी। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि भर्ती हेल्पर सुपरवाइजर पद के लिए होगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन के साथ मेडिकल, भविष्य निधि (पीएफ) और बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति गुजरात के कच्छ जिले में होगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 30 को जॉब कैंप इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.