बरेली, मार्च 29 -- पॉलिश को दिए गए 150 ग्राम सोने के जेवरात लेकर कारीगर परिवार समेत फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर में रहने वाले सर्राफ अमित कुमार रस्तोगी उर्फ रानू ने जेवर बनाने के लिए 150 ग्राम सोना 27 फरवरी को खन्नू मोहल्ला में पंजाबी महल निवासी सोनू रस्तोगी को दिया था। जेवर बनने के बाद सोनू के यहां से दस मार्च को बड़ी बमनपुरी निवासी अंकुर रस्तोगी उन्हें पॉलिश के लिए ले गया। जब उन्होंने सोनू से अपने जेवर मांगे तो उन्होंने अगले दिन अंकुर रस्तोगी के घर से लेने की बात कही। अगले दिन वह अंकुर रस्तोगी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला।सुबह छह बजे ही छोड़ गए घरजब उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि पूरा परिवार सुबह छह बज...