दरभंगा, फरवरी 11 -- मनीगाछी। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में 150 गर्भवती की जांच कर दवाइयां दी गई। 135 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। इसके लिए रेफरल के चिकित्सक डॉ. गौतम मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया था। पीएचसी प्रभारी डॉ. रेजा आलम के अनुसार जांच में 27 जोखिम भरी गर्भवती को चिह्नित किया गया है। उन्हें नियमित देखरेख में रखकर प्रसव कराना सुनिश्चित किया गया है। जांच में प्रभारी के अलावा डॉ. मंजर आलम, डॉ. परवेज, सोनी, नेहा एवं आरसी आलम शामिल थे। नाश्ते की व्यवस्था पीएचसी की ओर से की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...