गढ़वा, जून 10 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरकी बाजार में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 क्विंटल जावा महुआ और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस बल द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि धुरकी बाजार और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में जावा महुआ जमा किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन किया और संबंधित स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में जावा महुआ, शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री तथा...