धनबाद, जुलाई 19 -- बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल की ओर से शनिवार को दीवान पैलेस, हरिणा (बाघमारा) में किसान माह के तहत किसान समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। एफजीएमओ रांची के उप महाप्रबंधक दीप शंकर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक अव्रतानु चंदा, कृषि ऋण विभाग की सुजया ब्रह्माचार्य, बाघमारा शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा, केसरगढ़ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, तोपचांची शाखा प्रबंधक अनुराग पाठक, गोमो शाखा प्रबंधक अंकित गुप्ता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस शाखा प्रबंधक तपन सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। य...