हापुड़, जून 27 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को गांव बनखंडा में भारत डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर देसी घी बनाने के लिए मिलावट कर क्रीम बनाई जा रही थी। टीम ने तुरंत करीब 30 हजार की 150 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही दो क्रीम, एक दही और एक रिफाइंड का नमूना संग्रहित किया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। बता दें कि किसी व्यक्ति ने आईजीआरएस पर बनखंडा में नकली क्रीम बनाने की डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व वाली टीम ने गांव बनखंडा में भारत डेयरी पर छापा मारा। पंकज राय ने बताया कि यहां देसी घी बनाने के लिए क्रीम तैयार की जा रही थी, इसे मिलावट कर तैयार किया जा रहा था जो खाने लायक नहीं थी। इसलिए 150 किलो क्रीम को तत्काल नष्ट कराया गया।साथ ह...