पीलीभीत, अगस्त 4 -- पीलीभीत। प्रतिबंधित वन उपज से भरे बोरों का अवैध परिवहन करते हु एक कार को वन विभाग की टीम ने धर लिया। इसमें करीब 150 किग्रा कटरुआ पकड़ा गया है। कार में लखीमपुर निवासी चालक समेत तीन लोगों को वन विभाग ने पकड़ कर विभागीय कार्रवाई की। वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम को एक सूचना मिली। इसके बाद बीती रविवार की रात्रि में टीम ने पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर जिरौनिया के पास एक कार को पकड़ा। इसमें कटरुआ से भरे बोरों में करीब 150 किलोग्राम वन उपज बरामद की गई। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश और मुकेश निवासी जोशी कॉलोनी पीलीभीत और वाहन चालक अमन अवस्थी निवासी मनिहारन लखीमपुर को धर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नीम के छह हरे पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज कामयाबी पाने वाली टीम में एसडीओ दिग्विजय सिंह, वन दारोगा शीलेंद्...