खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे व्यापक और संतुलित बजट पारित किया गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद सभागार में शनिवार की देर शाम तक आयोजित बैठक में तैयार इस बजट में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। इस बजट को खगड़िया के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर परिषद द्वारा जारी कैपिटल एक्सपेंडिचर दस्तावेज के अनुसार इस बार बजट को पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न मदों में विभाजित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि परिषद केवल घोषणाएं नहीं बल्कि ठोस क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है।शहर के आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया गया...