लखनऊ, सितम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों, विशेष शिक्षकों के लिए जल्द विशेष आध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन किया जाएगा। ढाई घंटे की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। करीब 56 हजार शिक्षक विशेष टीईटी में शामिल होंगे।

विशेष टीईटी की कार्ययोजना अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से विशेष टीईटी के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग के शिक्षकों को 150 में से न्यूनतम 90 अंक लाने होंगे यानी 60 प्रतिशत अंक पाने पर ही वह पास माने जाएंगे। ऐसे ही एससी-एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग अभ्यर्थियों...