बांदा, सितम्बर 26 -- बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में शनिवार को डीआईओएस दिनेश कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। विद्या भारती की ओर से आयोजित नमाम भारतम वंदे भारतम कार्यक्रम के तहत 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन हुआ। डीआईओएस दिनेश कुमार ने कहा कि हमारा देश हमेशा सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक रहा है। अपनी संस्कृति को बनाए रखना व आगे बढ़ाना हमारा नैतिक कर्तव्य है।प्रधानाचार्य राजकिशोर द्विवेदी, पर्यवेक्षक जगदीश सिंह, भरतबाबू पांडेय, अवधेश शर्मा सहित अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन यह भी पढ़ें- Purnia News: वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर पूर्णिया में गूंजा राष्ट्रगीत यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् सामूहिक गायन में गूंजा राष्ट्रभाव

हिंदी हिन्...