रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- पंतनगर। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिसरवासियों ने एक स्वर में गायन किया। पंतनगर विवि में इस मौके पर लगभग 620 लोगों ने गीत का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति नॉर्थ-ईस्ट विश्वविद्यालय, असम एवं प्राध्यापक पंत विवि डॉ. प्रभाशंकर शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पहली बार इस गीत को वर्ष 1876 में गाया गया था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. विश्वनाथ, ईश्वर पाल सिंह चौहान, विवेक सक्सेना, टीएस बिष्ट, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, डॉ. पूनम त्यागी, मंडल अध्यक्षा पिंकी डिमरी, डॉ. जेपी पुरवार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. ओमवती वर्मा, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के...