15.70 का पान मसाला जब्त, चार इकाइयों के लाइसेंस निरस्त
लखनऊ, अगस्त 22 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए हैं। अभियान के दौरान 92 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। खराब और शीघ्र क्षरणीय 36.15 क्विंटल सामग्री, जिसकी कीमत 10.18 लाख रुपये है, मौके पर नष्ट कराई गई।
अभियान का नेतृत्व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. रोशन जैकब के निर्देशन में 52 खाद्य सचल दलों को अभियान में लगाया गया। दोनों जनपदों में कुल 55 पान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें 19 इकाइयां क्रियाशील मिलीं, जबकि 36 इकाइयां विभिन्न कारणों से बंद पाई गईं। विभाग ने बंद इकाइयों की भी गतिविधियों की जांच की और जहां पान मसाला निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.