सोनभद्र, जुलाई 5 -- सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन दहन के तहत जनपद पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त 1897.811 किलोग्राम गांजा व हेरोइन का विधिसम्मत विनिष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज, कोन और दुद्धी थानों के कुल 145 मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स में निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी नारकोटिक्स सेल उपनिरीक्षक रामनगीना प्रधान ...