मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा 15 और 16 मई को मानविकी संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्यों की प्रगति रिपोर्ट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 15 मई को हिंदी और अंग्रेजी विषय के शोधार्थियों का प्रेजेंटेशन होगा। इसमें हिंदी के 17 और अंग्रेजी के 15, कुल 32 शोधार्थी शामिल होंगे। वहीं 16 मई को संस्कृत, बांग्ला, उर्दू और दर्शनशास्त्र विभाग के शोधार्थी अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इनमें संस्कृत के 2, बांग्ला के 4, उर्दू के 7 तथा दर्शनशास्त्र के 19 शोधार्थी शामिल हैं।काउंसिल द्वारा शोध कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन यूजीसी की गाइडलाइन के तहत किया जाएगा। विश्वविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.