चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 20 अप्रैल से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ 333 उच्च जोखिम वाले गांवों में जनप्रतिनिधियों द्वारा दवा सेवन कर किया गया। यह अभियान विशेष रूप से उन क्षेत्रों में केंद्रित है, जहां माइक्रोफाइलेरिया दर अधिक, दवा सेवन कवरेज कम तथा फाइलेरिया मरीजों की संख्या अधिक पाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि कुल 333 बूथ स्थापित कर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। उन्होंने सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सिल्ली में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिले में लगभग 15 हजार लोगों को दवा का सेवन कराया गया।जिला वेक्टर ज...