मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर भाकियू अराजनैतिक के द्वारा दिए ज्ञापन और रिश्वत की ऑडियो वायरल होने पर एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए लच्छेडा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील सदर में सम्बद्ध किया है, वहीं उनकी जांच करने के लिए सदर तहसीलदार को निर्देश दिए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला के द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया था। वहीं लच्छेडा क्षेत्र के लेखपाल के द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की ऑडियो भी दी गई थी। जिसमें लेखपाल के द्वारा दस हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। वहीं धनराशि मोबाइल नंबर 9193960365 पर भेजने की बात की गई। इसके अलावा एक अ...