बलिया, जून 23 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। धारा 24 के तहत भूमि पैमाइश के नाम पर 15 हजार रुपए लेने की महिला की शिकायत पर एसडीएम संजय कुशवाहा ने एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को नोटिस जारी किया है।

शिकायत की जानकारी बैरिया निवासी आशा सिंह पत्नी बलराम सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि पैमाइस के लिए मौजा बैरिया में धारा 24 के तहत आदेश हुआ था। राजस्व निरीक्षक के यहां कई बार चक्कर लगाने के बाद उनके साथ काम करने वाले एक 'बाहरी' व्यक्ति टेंगरही निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बगैर सुविधा शुल्क के पैमाइश नहीं होगी। तब उसे 15 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी पैमाइश नहीं हुई।

एसडीएम की कार्रवाई शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने बैरिया के चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह को बुलाकर टेंगरही निवासी संतोष...