नई दिल्ली, अगस्त 7 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फरमान पर बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐक्शन जारी है। पूर्णिया के केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) पटना की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता(जेई) भरत मलिक और दो टेक्निकल सहायकों आशुतोष पांडेय और पंकज कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इलाके में चर्चा है कि मात्र 15 हजार घूस के चक्कर में तीन सरकारी सेवकों की गर्दन फंस गई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार झा ने बताया कि मजरा पंचायत के बखरीकोल गांव निवासी राजेश कुमार साह ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन स्वीकृत करने के एवज में कनीय अभियंता ने 15 ह...