आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। 15 हजार घूस मांगने के आरोप में निजामाबाद पुलिस ने अपने ही थाना पर तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इधर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा बंद मकान के निर्माण कार्य को शुरू कराने के नाम पर रुपये मांग रहा था। पीड़ित ने सीओ सदर से मिलकर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सदर के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने दरोगा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है。
घूस मांगने की घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां गांव निवासी शहजाद अहमद मकान का निर्माण करा रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोगों ने थाना पर तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष ने काम को मकान के निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक परमात्मा यादव और सिपाही प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.