प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- UP News: यूपी के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 15 हजार रुपये के विवाद में दोस्तों ने छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। यहां तक कि उसकी उंगली भी काट दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। वहीं, घटना के अगले ही दिन पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार की तलाश जारी है। ये घटना हनुमानगंज क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी झूंसी कोहना के रहने वाले तीर्थ पुरोहित दीपक दुबे का 17 साल का बेटा शांतनु दुबे सोमवार रात करीब सवा 9 बजे दोस्त उज्ज्वल सेनगुप्ता का फोन आने पर घर से स्कूटी लेकर निकला था। देर रात तक शांतनु के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। मंगलवार सुबह हवेलिया नाले में शांतनु का शव मिला। खबर मिलने के बाद...