भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले के सुरियावां थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी आरोपित को महाराष्ट्र प्रांत से गिरफ्तार किया। पूर्व में थाना सुरियावां एवं गोपीगंज पर अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिवम सरोज निवासी मकनपुर थाना भदोही शातिर बदमाश एवं लूटेरा है। उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इस बीच, मुखबिर की सूचना पर शिवाजी नगर बोईसर थाना क्षेत्र बोईसर जनपद पालघर महाराष्ट्र से दबोचा गया। पुलिस टीम में एसआई कमलेश कुमार, अमित गुप्ता, राजकेश भारती रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...