मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधुबनी में 15 हजार उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। ये वैसे उपभोक्ता है जो बिजली बिल जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ डिस्कनेक्शन अभियान शुरू किया गया है। सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद मार्च में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली को लेकर विभाग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। आगामी गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले। इसके लिए जरूरी है कि सभी बकाया राशि विभाग में जमा हो। विभाग इसके लिए अभियान शुरू कर दी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता मधुबनी मो. अरमान ने बताया कि सभी बकायेदार उपभाक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिजली बिल जम...