नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। जिला विद्यालय निरीक्षक को 15 स्कूलों ने तय मानक से अधिक फीस बढ़ाने को लेकर जारी नोटिस का जवाब दिया है। वहीं, अन्य स्कूलों के जवाब अना भी बाकी हैं, जिसमें से कई स्कूल गोलमोल जवाब भेज रहे हैं, जिससे कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है। वहीं, शनिवार तक एक बार फिर अन्य स्कूलों को जवाब देने का मौका देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के अध्यक्षता में 7 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं, इसको देखते हुए 45 स्कूलों को तय मानक से अधिक फीस बढ़ाने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। वही, जिनमें से केवल 15 स्कूलों ने ही जवाब दिया है। अन्य स्कूलों को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है, जिनको शनिव...