देवघर, जून 15 -- देवघर। पतंजलि परिवार द्वारा 21 जून 2026 रविवार को केकेएन स्टेडियम देवघर में भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लेकर रविवार को मंजुला मेंशन के सभागार में नगर के विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के साथ पतंजलि परिवार ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने संयुक्त रुप से की। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया जाएगा योग दिवसबैठक में प्रतिभागी इस बैठक में विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, संयोजक, सचिव एवं प्रतिनिधि शामिल हुए और विश्व योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर पतंजलि के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आयुष मंत्रालय का प्रोटोकॉल नि:शुल्क पूर्वाभ्यास पतंजलि द्वारा 15 से 20 जून तक नगर के विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा एवं ...