मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रीगण ध्यान दें। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 को 15 मई से 17 मई तक रात 10.30 बजे से तड़के 3.30 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म-1 से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने जानकारी दी है कि कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल को जोड़ने वाले एफओबी की गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी। इसी कारण तीन रातों तक प्लेटफॉर्म-1 पर ट्रेनों का ठहराव और आवागमन बंद रहेगा, जबकि दिन में प्लेटफॉर्म-1 सामान्य रूप से चालू रहेगा। ये रोक सिर्फ रात 10.30 बजे से सुबह 3.30 बजे तक ही है। बताया जाता है कि इस दौरान रात 10.30 से 3.30 बजे के बीच प्लेटफॉर्म-1 पर आने-जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 2, 3, 4 या 5 पर शिफ्ट किया जाएगा। इस अवधि में यात्रियों को अनाउंसमेंट स...