गोपालगंज, मार्च 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा ने स्नातक सत्र 2025-29 सीबीसीएस चार वर्षीय कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी विषयों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप के लिए अलग-अलग तिथियों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। जिले के कुल 9 डिग्री कॉलेजों के करीब 8 हजार छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों क...