15 से शुरू होगा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- सीतामढ़ी। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषणा कर दी है। इसके तहत 15 जुलाई से संबंधित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (पीएमएस) पोर्टल पर आवेदन लिए जाएंगे। विभाग ने विद्यार्थियों से अभी से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।
छात्रवृत्ति योजनाएं माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी सूचना के अनुसार अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.