अररिया, दिसम्बर 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन के पंजीकरण व यूनिक आईडी देने के लिए जिले के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धनजीत सिंह जोगबनी पहुंच दवा दुकानों का पंजीकरण किया। इस अवसर पर मीरा मेडिकल, कोशी मेडिकल, स्वास्तिक मेडिकल, मीता मेडिकल, मां दुर्गा मेडिको, ओम साईं मेडिको, एसएस मेडिको, आफरा मेडिको, साहू मेडिकल सहित सोलह से अधिक दवा दुकानों का पंजीकरण किया गया। जोगबनी केमिस्ट संघ के मनोज साह व संजय साह ने बताया कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया जाएगा । वहीं उन्होंने बताया की इस योजना से स्वास्थ्य संबंधी सभी इकाई जैसे दवा दुकान, अस्पताल, ब्लड बैं...