नई दिल्ली, मई 31 -- अब AC दीवार पर टांगने का झंझट खत्म। शाओमी एक ऐसा एसी लेकर आया है, जिसे फ्लोर पर रखकर यूज कर सकते हैं। दरअसल, Xiaomi ने चीन में एक नया, हाई-कैपिसिटी वाला क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट लॉन्च किया है, जिसका नाम Mijia Powerful Wind Floor-Standing Air Conditioner Ultra 3HP है। इसकी कीमत 5,999 युआन ($886 यानी करीब 84 हजार रुपये) है। यह एसी शाओमी के स्टैंडर्ड रिटेल चैनलों और बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। क्या है इसमें खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...3-हॉर्सपावर का पावरफुल सिस्टम गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार Mijia की यह नई यूनिट 3-हॉर्सपावर का सिस्टम है, जिसे खास तौर पर बड़े लिविंग रूम और ओपन फ्लोर प्लान के लिए बनाया गया है। इसके अंदर 25.1 सीसी का डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर लगा है। शाओमी का कहना है कि इसके स्टैंडर्ड कॉन्फ...