जहानाबाद, मई 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ स्थानीय एसएस एवं एसएन सिन्हा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- महासंघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरूकर्मचारियों की प्रमुख मांगें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सहायकों के वेतनमान में सुधार, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, राज्य सरकार के कर्मियों की भांति अनुसूची दो का लाभ देने, स्टाफिंग प...