हरदोई, सितम्बर 3 -- हरदोई। आगामी 15 सितंबर से जमीन आदि की नई मूल्यांकन दर सूची लागू होगी। 10 सितंबर तक लोग आपत्ति व सुझाव दे सकते हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद हरदोई की मूल्यांकन दर सूची वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षण हेतु जनपद के उप निबंधन कार्यालयों में मूल्यांकन दर सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए समस्त उप जिलाधिकारीगण की अध्यक्षता में दिनांक नौ जुलाई को समितियों का गठन किया गया था। समिति ने विभिन्न आर्थिक गतिविधियों, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनपद के बढ़े हुए लक्ष्य, नवविकसित क्षेत्रों, जनपद में संपत्तियों की बढ़ती मांग, मुद्रास्फीति की दर, पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश की औसत ग्रोथ रेट, जनपद में नई परियोजनाओं के विकास तथा नई बनने वाली सड़कों आदि का जायजा लिया। वर्तमान प्रचलित दर सूची के पुनरीक्षण हेतु प्रस्ताव तैयार किया...