15 सितंबर तक पूरा करना होगा तीन महीने का खाद्यान्न वितरण
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सरकारी राशन की दुकानों से अगस्त, सितंबर और अक्तूबर 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का शत-प्रतिशत ऑनलाइन वितरण 15 सितंबर तक पूरा करना होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर आयुक्त ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार भारत सरकार की ओर से इन तीन महीनों के खाद्यान्न के ऑनलाइन वितरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी तरह का समय विस्तार नहीं दिया जाएगा। ऐसे में राज्य में निर्धारित मासिक वितरण समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा। यह भी पढ़ें- दो दिनों में लंबित खाद्यान्न डिस्पैच पूरा करें, डीएम ने दिया निर्देश पत्र में कहा गया है कि अगस्त के खाद्यान्न वितरण की प्रगति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.