रामगढ़, सितम्बर 10 -- 15 सितंबर तक पीएफ-पेंशन सुधार नहीं तो बजरंगबली मंदिर पर अनिश्चितकालीन धरना रामगढ़, निज प्रतिनिधि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की इकाई एसआरयू इफिको, मरार के मुख्य संयंत्र की ओर से बुधवार, को संयुक्त मोर्चा संगठन के तत्वावधान में ठेका श्रमिकों की विशाल गेट मीटिंग हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने की, जबकि संचालन महेश यादव ने किया।

मजदूरों की मांगें गेट मीटिंग में मजदूरों ने वर्ष 2015 से लंबित पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। संगठन ने प्रबंधन को 15 सितंबर तक समाधान का समय देते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो बजरंगबली मंदिर प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुर...