चाईबासा, अगस्त 22 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। इस कार्य में प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-2, वार्ड पार्षदों तथा आम मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उपायुक्त ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 एवं वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति दर्ज करने तथा पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, जो 15 सितंबर 2026 तक संचालित रहेगी। जिला निर्वाच...