फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- कानून की गिरफ्त से बचकर 15 साल से घूम रहे वारंटी को जीआरपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वारंटी सुखवीर सिंह निवासी नगला विष्णु थाना लाइनपार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना जीआरपी फिरोजाबाद में वर्ष 2010 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। सुखवीर सिंह करीब 15 साल से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर पर दबिश देकर झबरेड़ा पुलिस ने पकड़ा टीम में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...