गिरडीह, मई 16 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने 15 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी रामदेव यादव को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। वारंटी लुप्पी पंचायत के लोधरातरी का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 15/2011 से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि घटना के बाद से अभियुक्त पुलिस की नजरों से फरार था। गिरिडीह कोर्ट से उनके विरुद्ध ननवेलेबल (एनबीडब्ल्यू) वारंट जारी था। कोर्ट के निर्देश पर थाना प्रभारी सदल बल गुरूवार की रात लोधरातरी गांव मे छापामारी की और वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, वारंटी भी भेजा गया जेल इधर एक अन्य मामले में एसआई अशोक कुमार ने महाच्चो गांव से फरार चल रहे वारंटी ...