सुपौल, अप्रैल 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि आजादी के सात दशक बाद भी प्रखंड के सुदूर कड़हरवा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में विकास की रफ्तार थमी हुई नजर आ रही है। वार्ड की तकरीबन 1500 की आबादी आज भी कच्ची सड़क के सहारे आवागमन करने को मजबूर है। भैरोपट्टी-कड़हरवा मुख्य मार्ग से जुड़ी लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क आज तक किसी भी सरकारी योजना से पक्की नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के अन्य वार्डों में सड़क निर्माण हुआ, लेकिन इस वार्ड को न जाने क्यों लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। खासकर बरसात के मौसम में इस वार्ड के लोगो की स्थिति और भी विकट हो जाती है। सड़क पर जलजमाव और फिसलन इतना बढ़ जाता है कि लोगो को घर से निकलने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सड़को पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन तो दूर, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.