15 साल पुराने विवाद में अंधी बुजुर्ग की हत्या, बेटे को बचाने गई मां बनी शिकार
लखनऊ, जून 18 -- बंथरा,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित मवई-पड़ियाना गांव में बुधवार की रात एक पुराना पारिवारिक विवाद खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों ने 75 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग महिला सियावती की लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल वह अपने बेटे को बचाने के लिए बीच में आई थीं और आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मवई-पड़ियाना निवासी राजेंद्र (48) बुधवार रात करीब नौ बजे मजदूरी से लौटा ही था कि पड़ोसी मनोहर, उसका बेटा गोविंद, धर्मेंद्र और मनोहर का भाई पंचम गाली-गलौज पर उतर आए। जब राजेंद्र ने विरोध किया तो चारों ने उस पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजेंद्र छत पर भागा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और मारपीट जारी रखी। शोर सुनकर छत पर मौजूद उनकी नेत्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.