अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। 15 साल पुराने नकली करेंसी से जुड़े केस में एडीजे तृतीय की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। साल 2011 में सामने आए इस मामले में शहर निवासी मसरूर की नकली नोट के साथ गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी मसरूर फिलहाल जमानत पर है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने शहर निवासी मसरूर को मुखबिर की सूचना कर एक हजार रुपये के तीन नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान नोट नकली मिलने पर पुलिस ने मसरूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल चालान कर दिया था। बाद में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। फिलहाल, केस की सुनवाई एडीजे तृतीय की कोर्ट में विचाराधीन है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी ने बताया कि नकली करेंसी से जुड़े प्रकरण में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। अब इस मामले में पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.