बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखने वाले ओवरहेड टैंक की दशा बदलने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए कार्य योजना के तहत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शहर के चार प्रमुख ओवरहेड टैंक की दुश्वारियां को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 15 वर्ष पहले बने ओवरहेड टैंक विभागीय देखरेख के अभाव में जर्जर सहित रंगाई-पुताई के नहीं होने से बदरंग हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के कटरा पानी टंकी, कटेश्वर पार्क के पास लगी टंकी, गोशाला पांडेय बाजार और जलकल कैंपस की ओवरहेड टैंक की मरम्मत के लिए एक करोड़ की बजट आवंटित किया है। इस बाबत ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर के पेयजल व्यवस्था के लिए स्थापित ओवरहेड टैंक 15 वर्षों की आवधि पूरी होने से जर्जर सहित सीपेज...