15 साल की लड़की से रेप के बाद हत्या, झारखंड में प्रेमी ने ही मार डाला; नदी किनारे फेंका शव
सिमडेगा, अक्टूबर 31 -- झारखंड के सिमडेगा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की एक लड़की के साथ रेप करने के बाद उसके प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी को गुरुव को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। लड़की उसी दिन से लापता थी और बुधवार को उसका शव गिरमा नदी के पास एक सुनसान इलाके में मिला।आरोपी गिरफ्तार इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड में ED का ऐक्शन, 290 करोड़ घोटाले में मारा छापाधोखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.