15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड
पीटीआई, अगस्त 3 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में मानव तस्करी और बाल विवाह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की एक किशोरी के आधार कार्ड में कथित तौर पर हेरफेर कर उसकी उम्र 21 साल दिखाई गई। इसके बाद लड़की के परिवार की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसकी शादी कराने के बदले दूल्हे पक्ष से 3 लाख रुपये लिए गए। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच तब शुरू हुई जब बाणगंगा थाना क्षेत्र से किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मानव तस्करी और कथित फर्जीवाड़े के इस मामले में कार्रवाई शुरू की।आधार कार्ड में बदल दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.