अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इलाके से एक 15 साल की किशोरी के फिर से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने दो युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रंजिशन गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी 14 दिसंबर 2025 को भुजपुरा चौराहे से अचानक गायब हो गई थी। आरोप था कि मोहल्ला का ही निवासी नूर मोहम्मद और गुलफाम उसे बहला-फुसलाकर ले गए थे और अहमदगढ़, बुलंदशहर निवासी आरिफ नाम के युवक को बेच दिया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को आरिफ के घर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था और आरिफ जेल गया था, जो फिलहाल जमानत पर है। आरोप है कि 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसकी बेटी ने घर में झगड़ा किया और चाकू ...