नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने करियर में जाह्नवी ने कई फिल्मों में काम किया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ जाह्नवी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब जाह्नवी ने हाल ही में अपने टीनएज के दिनों का एक बेहद परेशान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया, जब उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें एक पोर्न साइट पर अपलोड की गई थी। जाह्नवी ने पूरा किस्सा शेयर किया।पोर्न साइड पर देखी थी तस्वीर जाह्नवी कपूर ने हाल ही में राज शमानी को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जाह्नवी ने उस समय को याद किया जब उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना पहला डीपफेक देखा था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह डीपफेक था या नहीं, लेकि...