बरेली, मार्च 13 -- नगर निगम की बकाया राशि जमा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। गुरुवार को दो जोन में कार्रवाई कर के 15 जगह सिलिंग की कार्रवाई की गई, जिसमें लाखों रुपये का बकाया वसूला गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन 2 में सात और जोन 3 में छह के यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई। टीम ने 3.56 लाख रुपये वसूला गया। बताया कि टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कर विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन बकाएदारों का कर बकाया है वो जमा अपना कर जमा करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...